फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The queue of those who got vaccinated from 5 in the morning

सुबह 5 बजे से ही टीका लगवाने वालों की कतार

Fri, 13 Aug 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The queue of those who got vaccinated from 5 in the morning
सोहना। जिले में पिछले कुछ समय से टीकाकरण की रफ्तार मंद हो गई है। पहली डोज की संख्या कम किए जाने से लोगों को ज्यादा ही मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोग रोजाना ही परेशान हो रहे हैं। सोहना के नागरिक अस्पताल में टीकाकरण को लेकर लोगों को रोज ही परेशान होना पड़ रहा है। लोग सुबह 5 बजे से कतार में लग रहे हैं फिर भी कोरोना से बचाव का टीका नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को भी सोहना उपमंडल अस्पताल में टीका लगवाने वालों की लंबी कतार देखने को मिली। अस्पताल में बैठने को जगह नही थी और लोग घंटों तक कतार में खड़े होकर परेशान नजर आए। सुबह 5 बजे से ही लोग अस्पताल में पहुंचने लगते हैं, लेकिन दोपहर तक उनको टीका नहीं लग पाता है। लोग भूखे प्यासे परेशान रहते हैं बावजूद इसके टीका नहीं लग पाता है।
विज्ञापन

20022 लोगों को लगा टीका
जिले में शुक्रवार को कुल 20022 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें से 11026 लोगों को टीके की पहली व 8996 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, शासकीय केंद्रों पर 7665 व निजी केंद्रों पर 12357 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक टीके की 100 लोगों को पहली व 30 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, विदेश जाने वाले 33 लोगों को टीका लगाया गया जबकि हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 17 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed