{"_id":"64ff5382dda250fc170958f7","slug":"the-process-of-construction-of-manesar-elevated-road-will-start-soon-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-14183-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर एलिवेटेड रोड के निर्माण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर एलिवेटेड रोड के निर्माण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
विज्ञापन
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में की प्रगति की समीक्षा
उपायुक्त ने एलिवेटेड रोड, गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी रोड और द्वारका एक्सप्रेस-वे से लाइन शिफ्टिंग के काम से अवगत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में सड़कों के विस्तार के तहत गुरुग्राम- कोटपुतली-जयपुर एनएच-48 मानेसर एलिवेटेड का काम भी जल्द शुरू होगा। साथ ही गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी मार्ग के अपग्रेडेशन के काम के वन विभाग के संबंधित काम भी जल्द पूरे होंगे।
प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को गुरुग्राम सहित राज्य के अन्य जिलों में बड़ी परियोजनाओं से जुडे़ विषयों की समीक्षा को लेकर प्रगति-प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक ली। गुरुग्राम से उपायुक्त निशांत कुमार यादव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्य सचिव ने मानेसर एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे, द्वारका एक्सप्रेस-वे पर एचवीपीएन की 220 केवी एचटी लाइन की शिफ्टिंग व गांव खेड़की माजरा के पास राइट ऑफ वे और गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी मार्ग के अपग्रेडेशन के काम की प्रगति की जानकारी ली।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि एनएच-48 पर गुरुग्राम-कोटपुतली-जयपुर खंड पर मानेसर में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड से जुड़े काम जल्द ही शुरू कराए जाएंगे। इसके लिए भारतीय राष्ट्रयी राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को जमीन की निशानदेही के निदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने द्वारका एक्सप्रेस-वे से एचवीपीएन की हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने के काम को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने की बात की। इसी प्रकार, द्वारका एक्सप्रेस-वे पर गांव खेड़की माजरा के समीप बनने वाले अंडर पास के कार्य को एनएच एक्ट के तहत पूरा करवाने की बात कही।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी मार्ग के अपग्रेडेशन के काम में भी वन विभाग से संबंधित कार्य जल्द पूरा करवाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग तथा एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। जिसके चलते सभी आवश्यक कार्य तय समय के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे। इस अवसर पर डीएफओ राजीव तेजयान, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से प्रोजेक्ट डायरेक्टर धीरज सिंह व एचवीपीएन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।