{"_id":"6a50e9cedf67c5576e0c4389","slug":"the-police-destroyed-the-recovered-drugs-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94074-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बरामद किए गए मादक पदार्थों को पुलिस ने किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बरामद किए गए मादक पदार्थों को पुलिस ने किया नष्ट
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में बरामद किए गए मादक पदार्थों को बृहस्पतिवार को नष्ट किया गया। पुलिस आयुक्त शिबास कबिराज की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बायोटिक वेस्ट लिमिटेड कंपनी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत ये कार्रवाई की गई।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 157.362 किलोग्राम गांजा, 2.776 किलोग्राम चरस, 33 ग्राम हेरोइन, 79 ग्राम स्मैक, 853 ग्राम कोकीन, 35 ग्राम एमडीएमए, 1 किलो सुल्फा और 105.320 किलोग्राम पोस्ता भूसी (पॉपी हस्क) शामिल है। कुल 92 मामलों में बरामद 267 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं सेवन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ आमजन को विभिन्न माध्यमों से नशे के दुष्परिणामों तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति भी निरंतर जागरूक किया जाता है। कार्रवाई के दौरान डीसीपी हेडक्वार्टर डॉ. अंशु सिंगला, एसीपी हेडक्वार्टर मुकेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद