{"_id":"619e7bb31d9b47392c2cc8fc","slug":"the-operators-of-private-schools-met-the-block-education-officer-regarding-the-demand-to-open-the-schools-gurgaon-news-noi6176630190","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खेल प्रतियोगिताएं हो सकती हैं, तो स्कूल क्यों नहीं खुल सकते’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खेल प्रतियोगिताएं हो सकती हैं, तो स्कूल क्यों नहीं खुल सकते’
विज्ञापन
गुरुग्राम/पटौदी। स्कूलों को खोलने की मांग को लेकर निजी स्कूलों के संचालक बुधवार को गुरुग्राम खंड की शिक्षा अधिकारी से मिले और ज्ञापन सौंपा।
स्कूल संचालकों का कहना था कि प्रदूषण के बढ़े स्तर में बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से घर अधिक सुरक्षित है, इसमें कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। विवादास्पद विषय यह है कि सरकार ने जिला स्तर पर स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरुग्राम में आयोजित कराने की अनुमति दे दी है, तो हम इसी को आधार मानकर स्कूल खोलने की अनुमति की मांग करते हैं। निजी स्कूल संचालकों ने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार और शिक्षा निदेशालय को ज्ञापन भेजकर स्कूलों को खोलने की मांग की है, ताकि कक्षाओं में पढ़ाई कराई जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी शील कुमारी ने स्कूल संचालकों को बताया कि स्कूलों में छुट्टी करने का निर्णय प्रदेश सरकार और शिक्षा निदेशालय का है, जिला स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता। सरकार की ओर से स्कूल खोलने के आदेश जारी होंगे तो जिले के सभी स्कूलों को खोला जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में यशपाल यादव, पवन नेहरा, रविंद्र तंवर आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं, सहोदय स्कूल डेवलपमेंट एसोसिएशन गुरुग्राम और पटौदी एसोसिएशन स्कूल के तत्वावधान में प्राइवेट स्कूलों के संचालक और प्रिंसिपल द्वारा पटौदी के लघु सचिवालय में एसडीएम प्रदीप कुमार को सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर स्कूलों को खोलने की मांग की। डेवलपमेंट एसोसिएशन के प्रधान डॉ. विजय सिंह चौहान, प्रवक्ता डॉ. श्यामबीर सिंह चौहान, सचिव महेेंद्र ने बताया कि कोरोना में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। अब कुछ समय बच्चे स्कूल पहुंचने लगे तो स्कूलों को फिर से बंद कर दिया। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 10वीं और 12वीं सीबीएसई की परीक्षा की डेट आ चुकी है और स्कूल बंद होने से छात्र तैयारी ठीक से नहीं कर सकेंगे। ज्ञापन देने वालों में रघुनाथ यादव, ऋषिराज चौधरी, यशबीर सिंह, सरोज ठाकरान, नरेंद्र यादव, चौ. लक्ष्मी नारायण, श्रीभगवान सहरावत सहित अन्य स्कूल संचालक मौजूद रहे। संवाद