फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The operation of several trains was affected.

Gurugram News: कई ट्रेनों का संचालन रहा प्रभावित

Tue, 06 Oct 2026 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The operation of several trains was affected.
गुरुग्राम। उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली सराय रोहिल्ला व पालम रेलवे स्टेशन के बीच आधुनिक स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित की गई। इस कारण मंगलवार को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे ने 5 से 8 अक्तूबर तक ट्रेनों के संचालन संबंधी अधिसूचना पहले ही जारी कर दी थी। इससे यात्रियों ने बसों व अन्य साधनों से यात्रा की। मंगलवार को छह ट्रेनें रद्द की गईं। इनमें दिल्ली सराय रोहिल्ला–बांद्रा टर्मिनस ट्रेन संख्या-12215 और भुज–दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन संख्या-20983 प्रमुख थीं। पांच ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया। जम्मू तवी-बाड़मेर ट्रेन संख्या-14662 को दिल्ली जंक्शन-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी मार्ग से चलाया गया। इस कारण गुरुग्राम, पालम व पटौदी रोड जैसे कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं हुआ। किशनगंज-अजमेर ट्रेन संख्या-15715 के समय में भी परिवर्तन किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed