फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The number of sanitation workers in Manesar will be increased.

Gurugram News: मानेसर में बढ़ाई जाएगी सफाईकर्मी की संख्या

Thu, 03 Sep 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
The number of sanitation workers in Manesar will be increased.
मानेसर। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, सड़कों पर फैली गंदगी और उड़ती धूल से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम मानेसर अब रोड स्वीपिंग की जिम्मेदारी पांच साल के लिए एक एजेंसी को देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए करीब 107 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। टेंडर में दो एजेंसियों ने भाग लिया है। दोनों के रेट सामने आने के बाद प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। मुख्यालय दोनों एजेंसियों से बातचीत के बाद कम रेट वाली एजेंसी का चयन करेगा। नई व्यवस्था के तहत नगर निगम क्षेत्र के 20 वार्डों में 600 से अधिक सफाईकर्मी लगाए जाएंगे। सफाईकर्मियों की तैनाती वार्ड और क्षेत्र के हिसाब से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed