{"_id":"6af5b94ff4bb22d215091d0e","slug":"the-municipal-corporation-will-remove-soil-from-the-roads-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107101-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगर निगम सड़कों से हटाएगा मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगर निगम सड़कों से हटाएगा मिट्टी
विज्ञापन
नगर निगम मानेसर। पानी वाली खबर के लिए। फाइल फोटो
सड़कों के गड्ढों की मरम्मत और खुले में पड़े मलबे को जल्द हटाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम ने सड़कों की सफाई को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बृहस्पतिवार को स्वच्छता शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें सड़कों पर जमा धूल और मिट्टी को हटाने के निर्देश दिए गए।
संयुक्त आयुक्त ने कहा कि सीएक्यूएम (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) के निर्देशों के अनुसार निगम क्षेत्र की सभी सड़कों को धूलमुक्त बनाया जाए। इसके लिए सफाई मशीनों से सड़कों की सफाई कराई जाएगी। साथ ही पानी का छिड़काव और एंटी स्मॉग गन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य सड़कों, फुटपाथ, सड़क के किनारों और डिवाइडर पर जमा धूल, मिट्टी और मलबे को जल्द हटाया जाए। खासकर उन सड़कों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए, जहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है और धूल उड़ने की समस्या ज्यादा है। ऐसी जगहों पर सुबह और रात के समय विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त ने कहा कि सफाई के दौरान जमा होने वाली धूल और मिट्टी को खुले में नहीं छोड़ा जाए। इसे तय जगह पर ले जाकर सही तरीके से डाला जाए, ताकि दोबारा धूल न उड़े और प्रदूषण न बढ़े। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से इलाकों का दौरा करने और सफाई व्यवस्था की जांच करने के निर्देश भी दिए। सड़कों पर बने गड्ढों, टूटे हिस्सों और खुले में पड़े मलबे को भी जल्द ठीक कराया जाए, क्योंकि इनसे धूल उड़ती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर को साफ रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी सफाई के काम में लापरवाही न बरतें। - पुनीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम