फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The miscreants strangled the woman to death when she protested against the looting.

Gurugram News: लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गला दबाकर महिला की हत्या की

Mon, 10 Feb 2025 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The miscreants strangled the woman to death when she protested against the looting.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नगीना। करहेड़ा भादस रोड पर बनी फैक्टरी के पास सोमवार देर रात बदमाशों ने दंपती के साथ लूटपाट कर महिला हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान सना पत्नी साहून निवासी पटाकपुर के रूप में हुई है।

मृतक के पति साहून का कहना है कि वह ससुराल उलेटा गांव से पत्नी को लेकर बाइक से पटाकपुर के लिए जा रहा था। जैसे ही वह करहेड़ा भादस रोड पर बनी फैक्टरी के पास पहुंचा तो एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरे। इसके बाद स्कॉर्पियो से उतरे 4-5 बदमाशों ने पत्नी से सोने के गहने लूट लिए।
विज्ञापन


जब विरोध किया तो वह उनके साथ भी मारपीट करने लगे और मोटरसाइकिल में आग लगा दी। इतना ही नहीं जब पत्नी उन्हें बचाने आई तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगीना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed