{"_id":"628f7a88b89e0463c4511ef2","slug":"the-miscreants-shot-a-pistol-on-the-head-after-hitting-robbed-the-car-gurgaon-news-noi6506692154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादमाशों ने टक्कर मारने के बाद सिर पर तानी पिस्टल, लूट ली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादमाशों ने टक्कर मारने के बाद सिर पर तानी पिस्टल, लूट ली कार
विज्ञापन
गुरुग्राम। हयातपुर के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति के सिर पर पिस्टल तानकर उससे कार लूट ली। लूटपाट से पहले बदमाशों ने पीड़ित की कार में टक्कर मारी थी और नुकसान की भरपाई मांग रहे थे। पैसे देने से मना करने पर उन्होंने पीड़ित के साथ लूटपाट की। सेक्टर-93 पुलिस चौकी की पुलिस पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी संतोष ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-95 में परिवार समेत रहते हैं। एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार की रात वह सेक्टर-29 में स्थित अपनी कंपनी द्वारा आयोजित पार्टी में गए थे। वहां से करीब 11.30 वह अपनी कंपनी के प्रबंधक के साथ कार से लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार उसने प्रबंधक को सेक्टर-83 स्थित घर पर उतार दिया और अकेले कार से घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसकी कार को पीछे से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। वह जब तक कुछ समझ पाते, कार चालक कार समेत फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि कुछ दूर चलने पर वह हयातपुर में अपनी कार को रोककर देखने लगा कि टक्कर लगने से गाड़ी का कितना नुकसान हुआ है।
तभी टक्कर मारने वाले तीन युवक अपनी कार से वहां पहुंच गए और सभी टक्कर से हुए नुकसान की भरपाई मांगने लगे। पीड़ित के अनुसार उसने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया, इस पर एक युवक ने उसके सिर पर पिस्टल तान दी और कार की चाबी छीनकर कार लेकर फरार हो गए। कार में ही मोबाइल फोन, बैग आदि सामान थे। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-93 चौकी की पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।