फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The miscreants robbed the car by showing a pistol

पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने लूटी कार

Sun, 22 May 2022 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the car by showing a pistol
गुरुग्राम। मानेसर में बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर एक कार चालक से उसकी कार लूट ली। पीड़ित वारदात के समय सड़क किनारे कार पार्क करके उसका शीशा साफ कर रहा था। बदमाशों ने पहले उससे माचिस देने का बहाना बनाया, फिर पिस्तौल की नोक पर उसके साथ लूटपाट की। फिलहाल मानेसर थाना की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से बिजनौर निवासी मोहमम्द इकराम ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी में कार चलाता है। वह मालिक के दोस्त जैनोद कुमार की पत्नी व बच्चों को लाने बिजनौर गया था। शनिवार तड़के करीब तीन उसने जैनोद की पत्नी व बच्चों को मानेसर पहुंचा दिया। गंतव्य पर पहुंचने के बाद सभी कार से उतर कर चले गए। पीड़ित के अनुसार सवारी के जाने के बाद वह सड़क किनारे कार को पार्क कर उसका शीशा साफ करने लगा। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और माचिस मांगने लगे। उसने जैसे ही माचिस देने से मना किया, दोनों में से एक ने पिस्तौल निकाल ली और कार की चाबी छीन ली। इसके बाद दोनों कार लेकर फरार हो गए। मानेसर थाना के अधिकारियों के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed