फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The main objective of the government is to uplift the last person of the society: Rao Narbir Singh

समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करना सरकार का मुख्य ध्येय : राव नरबीर सिंह

Mon, 19 May 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The main objective of the government is to uplift the last person of the society: Rao Narbir Singh
- उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने की जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन




बैठक में 16 परिवाद सुने, 12 का किया गया मौके पर समाधान



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गरीब लोगों से संबंधित समस्याओं का समाधान सभी अधिकारी प्राथमिकता के साथ तत्परता से करें, ताकि उन्हें जिला प्रशासन के पास अपनी शिकायतें लेकर न आना पड़े। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के विचार के साथ आगे बढ़ रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में समिति के सामने कुल 16 परिवाद रखे गए, जिनमें से 12 परिवादों का मौके पर ही निपटारा किया गया व शेष चार शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एजेंडे की शिकायतों के अलावा मंत्री ने करीब 100 से अधिक अन्य शिकायतें भी सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्कूल के खिलाफ एफआईआर के आदेश : परिवाद समिति की बैठक में गांव पाड़ा, तहसील तावड़ू निवासी रविंद्र कुमार की शिकायत थी कि उनके बेटे का 12वीं की कक्षा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में स्कूल की ओर से एनरोलमेंट नहीं करवाया गया, जिस कारण उनका बच्चा 12वीं की परीक्षा देने से वंचित रह गया, जबकि उनका बेटा पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक बीडीएम पब्लिक स्कूल पाड़ा का ही विद्यार्थी रहा है। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने संबंधित स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए और कहा कि पूरे जिले में इस प्रकार के स्कूलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव शादीपुर खंड नगीना निवासी हाकम की शिकायत थी कि उनके वार्ड में पिछले 20 से 25 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस पर मंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के कार्यकारी अभियंता को एक सप्ताह के अंदर-अंदर पानी का कनेक्शन कर पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के आदेश दिए। गांव हिलालपुर, उप तहसील इंडरी निवासी प्रहलाद सिंह व हरकेश सिंह की गांव में हुए अवैध कब्जों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इंडरी को निर्देश दिए हैं कि इन अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाए।


इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बैठक में पहुंचने पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का स्वागत किया और एजेंडे की शिकायतों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक सोहना तेजपाल तंवर, विधायक नूंह आफताब अहमद, वक्फ बोर्ड प्रशासक जाकिर हुसैन, जिला परिषद के चेयरमैन जान मोहम्मद, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed