{"_id":"685af44a5d98b846300bc4b7","slug":"the-lower-areas-of-narsinghpur-will-get-relief-from-waterlogging-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60751-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नरसिंहपुर के निचले इलाकों को मिलेगी जलभराव से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नरसिंहपुर के निचले इलाकों को मिलेगी जलभराव से निजात
विज्ञापन
जीएमडीए ने नरसिंहपुर में कच्चे नाले के निर्माण कार्य किया पूरा
सर्विस लेन से बरसाती पानी निकासी के लिए ड्रेन को बादशाहपुर नाले से जोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानसून में नरसिंहपुर सर्विस रोड पर बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जीएमडीए ने नरसिंहपुर के निचले इलाके को बादशाहपुर ड्रेन से जोड़ने के लिए 750 मीटर लंबे कच्चे नाले का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। जीएमडीए ने कच्चे नाले काे लेग-3 बादशाहपुर ड्रेन से भी जोड़ दिया है।
साथ ही कच्चे नाले के निर्माण के अलावा नरसिंहपुर में तीन पुलियों की सफाई के लिए जीएमडीए एनएचएआई के साथ मिलकर काम कर रहा है। साफ की गई पुलियों से नरसिंहपुर से बादशाहपुर नाले तक कच्चे नाले के माध्यम से बारिश के पानी को चैनलाइज करने में सुविधा होगी, जो मानसून में निवासियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
एनएचएआई द्वारा एक पुलिया की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है जबकि दूसरी पुलिया की सफाई जारी है और तीसरी पुलिया पर काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। नाला बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने एनएच-48 नरसिंहपुर और मोहम्मदपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए एक बड़ा संयुक्त तोड़फोड़ अभियान चलाया था। तोड़फोड़ अभियान के दौरान नाला बिछाने के लिए आवश्यक 6 मीटर चौड़ाई तक की खाली जगह उपलब्ध कराने के लिए एक विवाह भवन के शेड और पार्किंग क्षेत्र तथा इस हिस्से पर अन्य अतिक्रमण को साफ किया गया।
विज्ञापन
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश के दौरान नरसिंहपुर सर्विस लेन के निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या रोकने के लिए जीएमडीए काम कर रहा है। कच्चे नाले, बादशाहपुर नाले के साथ इसका कनेक्शन और पुलियों की सफाई इस खंड पर जलभराव की समस्या के समाधान में सहायक होगी।