फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The landlord raped the wife of the laborer who took the farm contract

जमीदार ने खेत ठेका पर लेने वाले मजदूर की पत्नी से किया दुष्कर्म

Wed, 17 Nov 2021 04:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
The landlord raped the wife of the laborer who took the farm contract
पटौदी। पटौदी क्षेत्र के एक गांव में जमींदार द्वारा मजदूर की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के बयान पर पटौदी थाना पुलिस जमींदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपने पति व एक साल की बेटी के साथ गांव के जमींदार मनोज यादव के खेत में रहती है। उन्होंने खेत ठेके पर ले रखे हैं। घटना वाले दिन उसके परिवार के लोग धान काट रहे थे और वह खाना बना रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान मनोज यादव आया और उसके साथ गलत काम करने लगा। तभी उसका पति आ गया। जिसने दोनों को देख लिया। इसके बाद पति और मनोज में मारपीट हुई। आरोपी मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गया। पटौदी थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एसीपी वीर सिंह के अनुसार मामले की छानबीन चल रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed