{"_id":"6820efa65aeba20b41014d35","slug":"the-injured-bike-rider-died-after-seven-days-of-treatment-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-57324-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घायल बाइक सवार की सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घायल बाइक सवार की सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल की सात दिन बाद निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। तावडू के हसनपुर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई प्रशांत की पढ़ाई की वजह से मां के साथ मानेसर में किराये पर रहता है, जबकि उसके पिता राम नारायण गांव हसनपुर में रहते थे। चार मई को उसके पिता बाइक पर गुरुग्राम से धारुहेड़ा जा रहे थे। केएमपी फ्लाईओवर के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने उनके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल राम नारायण को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सात मई को राम नारायण को उपचार के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां 10 मई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।