फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The impact of war reaches homes: gas shortage for AC service

युद्ध का असर घरों तक : एसी सर्विस के लिए गैस की किल्लत

Sun, 03 May 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The impact of war reaches homes: gas shortage for AC service
निजी कंपनी के चार में से तीन प्लांट बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ईरान-इस्राइल के बीच जारी तनाव का असर अब आम लोगों की दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। पहले जहां इसका प्रभाव केवल गैस और ईंधन की कीमतों तक सीमित माना जा रहा था, वहीं अब घरेलू उपकरणों की सर्विस पर भी इसका असर पड़ रहा है।
खासकर एसी में इस्तेमाल होने वाली आर-32 (डाइफ्लोरोमेथेन) समेत अन्य गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। स्थानीय बिजली उपकरण दुकानदारों के अनुसार, इस गैस की कमी के चलते एसी की सर्विसिंग में देरी हो रही है। कई इलाकों में तकनीशियन गैस उपलब्ध न होने के कारण ग्राहकों के घर जाकर काम नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि निजी कंपनियों के चार में से तीन प्लांट बंद होने की वजह से उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिससे सप्लाई चेन में बाधा आई है। गर्मी के बढ़ते मौसम में एसी की मांग बढ़ने के बावजूद सर्विस में रुकावट लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। यदि हालात जल्द नहीं सुधरे, तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

कोट्स
वर्तमान में निजी कंपनी के एसी गैस उत्पादन के चार प्लांट में से तीन पिछले डेढ़ महीने से बंद हैं। ईरान-इस्राइल संघर्ष के चलते सप्लाई प्रभावित हुई, जिससे आर-32 गैस की उपलब्धता में देरी हो रही है और सर्विसिंग प्रभावित हो रही है। -अभिषेक, मानवी इलेक्ट्रॉनिक, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में एसी सर्विस के लिए कई बार शिकायत करने के बावजूद काम नहीं हो रहा। कस्टमर केयर पर कॉल करने पर बताया जा रहा है कि ईरान-इस्राइल संघर्ष के कारण गैस सप्लाई में देरी हो रही है, जिससे सर्विस प्रभावित है। -मंजुला, निवासी, अशोक विहार


बीते एक महीने से एसी सर्विस के लिए लगातार कॉल करने के बावजूद कोई तकनीशियन नहीं आया। भीषण गर्मी में बिना एसी के रहना मुश्किल हो गया है, जिससे परिवार को काफी परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। -सौरभ, सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed