फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The holy Joda Sahib Yatra reached Palwal

Gurugram News: पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा पहुंची पलवल

Fri, 24 Oct 2025 11:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 24 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The holy Joda Sahib Yatra reached Palwal
ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और जयकारों से हुआ ऐतिहासिक स्वागत
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर के पवित्र चरणों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सिख समुदाय की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा शुक्रवार को जब पलवल जिले की सीमा में दाखिल हुई तो पूरा वातावरण धर्म और उत्साह के रंग में रंग गया। जैसे ही यात्रा गदपुरी मार्ग से पलवल में पहुंची, शहर के प्रवेश द्वार से लेकर गुरुद्वारों तक वाहे गुरु जी दा खालसा-वाहे गुरु जी दी फतेह और जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष गूंजने लगे। सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

यात्रा का स्वागत नोडल अधिकारी एवं एसडीएम ज्योति के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक दीपक मंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, गुरुद्वारा कमेटी के उपप्रधान हरेंद्र सिंह, एलडी वर्मा, सचिन ग्रोवर, पंकज विरमानी, अजनीत कालरा सहित अनेक नागरिकों ने किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों, झांझ-मंजीरों और मालाओं से वातावरण भक्ति और उल्लास से भर उठा। गुरुद्वारा कमेटी शहर पलवल के उपप्रधान हरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर के पवित्र चरण जोड़ा साहिब को पटना साहिब में स्थायी रूप से स्थापित किया जाएगा, जहां श्रद्धालु उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

00
होडल में पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा का भव्य स्वागत
होडल। दिल्ली से पटना साहिब जा रही पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा के होडल पहुंचने पर विधायक हरेंद्र रामरतन, एसडीएम बैलिना लोहान सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। होडल से कोसी होते हुए आगरा की ओर रवाना हुई यात्रा। एक नवंबर को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed