फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The highway from Kherki Daula toll to Delhi border has been made encroachment free.

Gurugram News: खेड़कीदौला टोल से दिल्ली बॉर्डर तक हाईवे को किया अतिक्रमण मुक्त

Sat, 27 Dec 2025 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
The highway from Kherki Daula toll to Delhi border has been made encroachment free.
अतिरिक्त निगमायुक्त के नेतृत्व में चला विशेष सफाई अभियान, मलबा-कचरा व प्लास्टिक हटाया गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव के नेतृत्व में खेड़की दौला टोल प्लाजा से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य मार्ग के साथ-साथ सर्विस लेन की भी गहन सफाई कराई गई।

स्वच्छता टीमों ने अभियान के तहत सड़क किनारे जमा मलबा, घरेलू व व्यावसायिक कचरा, प्लास्टिक व अन्य प्रकार के अपशिष्ट को हटाया। निगम अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर सफाई कार्य की निगरानी की और टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अभियान में वरिष्ठ सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, सफाई निरीक्षक अमन कुमार, कनिष्ठ अभियंता नवीन बेदी व एनएचएआई से पवन कुमार के साथ-साथ सीएंडडी व स्वच्छता से जुड़ी टीमें शामिल रहीं। सभी विभागों के समन्वय से अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे प्रमुख मार्गों पर स्वच्छता बनाए रखना न केवल शहर की छवि के लिए जरूरी है, बल्कि यातायात सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। निगमायुक्त ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी हाईवे, प्रमुख सड़कों और सर्विस लेन पर नियमित निगरानी रखी जाएगी तथा अवैध रूप से कचरा या मलबा डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed