{"_id":"606f454a8ebc3ec86f6c1d60","slug":"the-highest-741-corona-patients-of-this-year-came-in-a-single-day-gurgaon-news-noi5760460143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में आए इस वर्ष के सबसे ज्यादा 741 कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में आए इस वर्ष के सबसे ज्यादा 741 कोरोना मरीज
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एक दिन में सर्वाधिक 741 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि सिर्फ 191 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि, गनीमत यह है कि संक्रमण के चलते बृहस्पतिवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों का आंकड़ा 368 पर सीमित रहा।
741 नए मरीजों के आने के बाद अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67490 हो गई हैं। इसमें से 62667 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 4455 मरीज जिले में सक्रिय हैं, जिसमें से 295 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण के इस वर्ष के आंकड़ों की बात करें तो जनवरी से लेकर फरवरी के मध्य तक स्थिति नियंत्रण में थी। मार्च की शुरुआत के साथ ही धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी थी, जो अब बेकाबू हो चुकी है। अब जिले में उपचाराधीन 295 मरीजों में से सबसे ज्यादा 266 संक्रमितों का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 23 मरीज कोविड अस्पताल व 6 कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
एक दिन में हुई सर्वाधिक जांच
कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा कोरोना के नए मरीज आए तो वहीं सर्वाधिक 8043 लोगों से रैंडम तौर पर कोविड जांच के लिए नमूने भी लिए गए। यह इस वर्ष की कोरोना जांच की सर्वाधिक संख्या है। 8043 में से 6776 की आरटी-पीसीआर व 1267 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 9 लाख 89 हजार 174 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 63 हजार 394 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
अप्रैल में इस तरह बढ़ी मरीजों की संख्या :
1 अप्रैल 381 मरीज
2 अप्रैल 398 मरीज
3 अप्रैल 606 मरीज
7 अप्रैल 611 मरीज
8 अप्रैल 741 मरीज