फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Gurugram-Sohna elevated road will be darkened and streetlights will be on.

Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर अंधेरा छटेगा, जागेंगी स्ट्रीट लाइटें

Sun, 08 Feb 2026 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The Gurugram-Sohna elevated road will be darkened and streetlights will be on.
इंपैक्ट
विज्ञापन

कई दिनों के निरीक्षण के बाद लाइटों की मरम्मत का काम हुआ शुरू



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गये सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड रोड की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हुई थी। इस समस्या को अमर उजाला की ओर से 30 जनवरी को प्रकाशित किया गया था। इसके बाद इस रोड पर विशेष रूप से भोंडसी के ऊपर से जाने वाले रास्ते पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। रोड पर लगी अधिकांश लाइटें केवल खंभों पर टंगी शोपीस बनकर रह गई थीं। इनका रखरखाव नहीं होने के कारण ये लाइटें हफ्तों से बंद पड़ी हुई थीं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।

रात के समय इस एलिवेटेड रोड पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज होती है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से सड़क पर दृश्यता कम हो जाने से वाहन चालकों को इस मार्ग पर चलने में परेशानी आ रही थी। इससे वाहनों के बीच दुर्घटना होने की आशंका होती है।
विज्ञापन


खबर प्रकाशित होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हरकत में आया और विभाग ने टीम को भेजकर इन खराब लाइटों कह मरम्मत कराने का काम शुरू कर दिया है। बीते कई दिनों से लाइटों का निरीक्षण चल रहा है। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के स्थल अभियंता कुलदीप से बात करने के दौरान पता चला की एक्सप्रेसवे पर लगी लाइटों की समय-समय पर नियमित जांच कराई जाती है, जिसके बाद खराब लाइटों की मरम्मत की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed