फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The government gave financial assistance of two lakh each to the families of the dead in the Kanwar Yatra.

Gurugram News: कांवड़ यात्रा में मृतकों के परिजनों को सरकार ने दी दो-दो लाख की आर्थिक सहायता

Sat, 22 Apr 2023 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 22 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
The government gave financial assistance of two lakh each to the families of the dead in the Kanwar Yatra.
घायलों को दिए 50 हजार और एक लाख रुपये
विज्ञापन

वर्ष-2019 में सोहना ढाणी से कांवड़ यात्रा के दौरान तीन यात्रियों की हुई थी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना ढाणी से कांवड़ यात्रा में हुई तीन कांवड़ यात्रियों की मृत्यु को लेकर प्रदेश सरकार ने दो-दो लाख रुपये की राशि डिमांड ड्राफ्ट के तहत वितरित की है। वहीं घायलों को एक-एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया है।
शुक्रवार को सोहना ढाणी में एक कांवड़ यात्री मोहित को डिमांड ड्राफ्ट देने उपरांत सोहना सर्कल पटवारी सुंदर सिंह ने बताया कि वर्ष-2019 में सोहना ढाणी से कांवड़ यात्रियों का एक दल हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था । जहां केएमपी रोड पर पलवल के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मौके पर तीन कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई थी और सात कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने मृतक कांवड़ यात्री मोहन लाल, महिला मिश्रो, इंदर पाल के परिजनों को दो-दो लाख रुपये डिमांड ड्राफ्ट और घायल मोहित सैनी, तरुण सैनी, नीरज कुमार, जतिन सैनी, सचिन, मोहित यादव को एक लाख-एक लाख रुपये और घायल दीपक कुमार को 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग के रूप में डिमांड ड्राफ्ट सभी को दे दिए गए हैं। आर्थिक सहयोग वितरण के दौरान समाजसेवी तरुण लठ भी साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed