फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The glass and bamboo swings...

Gurugram News: कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए ...

Mon, 27 Oct 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The glass and bamboo swings...
खरना संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सूर्योपासना के महापर्व छठ के लिए खरना का व्रत रविवार को पूरा हुआ। दिनभर के उपवास के बाद व्रतियों ने हवन, पूजन कर खीर, रोटी और अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार प्रसाद ग्रहण किया। पड़ोसियों और रिश्तेदारों को यह प्रसाद दिया और छठ का उपवास शुरू कर दिया।
व्रत रखने वालों के घर लोग पहुंचे। दूसरी ओर छठ के घाट तैयार हो गए हैं। शीतला माता मंदिर की पार्किंग में करीब 130 फुट लंबा और 90 फुट चौड़ा छठ घाट तैयार किया गया है। यहां महिलाओं ने घाट पर पूजन किया और सूप रखने के लिए सोप्ता बनाया गया। ओम विहार, सूरत नगर फेज टू, शक्ति पार्क, ओम विहर धर्म कॉलोनी, गुड़गांव गांव, पटेल नगर, बसई तालाब, राजेंद्रा पार्क, पालम विहार, सेक्टर 45, साउथ सिटी में मोहन कुंड मंदिर वाटिका सिटी आदि जगहों पर छठ तैयार किए गए हैं। पावर ग्रिड सेक्टर 46, सेक्टर 69 स्थित ट्यूलिप वॉयलेट, सेक्टर 108 स्थित वुडशायर सोसाइटी, सेक्टर 82 स्थित वाटिका सिटी, सेक्टर 79 स्थित मैपस्को माउंटविले, सेक्टर 56, विपुल लावण्या, माइक्रोटेक ग्रीनबर्ग आदि सोसाइटियों में स्वीमिंग पुल को छठ घाट के रूप में तैयार किया गया है जहां व्रती अर्घ्य देंगे। शीतला माता मंदिर पार्किंग स्थित छठ घाट पर शाम 4.30 बजे भगवान सूर्य की महाआरती का कार्यक्रम होगा। इसमें सामूहिक रूप से सभी लोग शामिल होंगे। 28 अक्तूबर को सुबह 6.15 बजे महाआरती का कार्यक्रम होगा। लगभग सभी घाटों पर सोमवार की शाम छठ पूजा के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बसई घाट के पास लगाए निर्देश
बसई तालाब को साफ कर घाट तो बना दिया गया है मगर इसकी गहराई को लेकर लोगों को चिंता है। पूजा समिति से जुड़े छोटे लाल प्रधान ने बताया कि बसई तालाब पर काफी लोग छठ पूजा के लिए जुटते हैं। तालाब के किनारे सफाई तो करा दी गई है मगर तालाब की गहराई को देखते हुए यह निर्देश लगाया गया है कि कोई भी व्रती तालाब के ज्यादा भीतर नहीं जाए। कई जगह ये निर्देश लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
पूजा की पूरी तैयारी हो गई है। इस घाट पर सबसे ज्यादा व्रती अर्घ्य देंगे करीब चार से पांच परिवार यहां छठ पूजा के लिए जुटेंगे। छठ पूजा के स्वयंसेवकों के साथ गुड़गांव के विधायक मुकेश शर्मा की टीम भी सहायता के लिए जुटी है। - बीएन लाल, पाटलीपुत्र चेतना समिति


सरकार और प्रशासन छठ घाटों को लेकर गंभीर नहीं है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोई स्थायी छठ घाट नहीं है। गुरुग्राम के सूरत नगर, लक्ष्मण विहार, भीमगढ़ खेड़ी इलाकों में छठ घाट का निर्माण वर्षों से लंबित है। - धर्मेंद्र मिश्रा, पूर्वांचल प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed