फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The girl was raped by pretending to shoot a song

गाने की शूटिंग कराने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Thu, 15 Oct 2020 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The girl was raped by pretending to shoot a song
गाने की शूटिंग कराने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

गुरुग्राम। गाने में अभिनेत्री का किरदार देने के बहाने कथित फिल्म निर्माता द्वारा युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गुमसुम रहने का परिजनों ने कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। परिजन युवती को लेकर सेक्टर-40 थाने पहुंचे और शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। मूल रूप से फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 20 साल की युवती ने बताया कि वह गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 क्षेत्र में परिवार समेत रहती है। 6 अक्तूबर को वह सेक्टर-31 के होटल ग्रीन में गई थी। यहां उसकी मुलाकात कथित फिल्म निर्माता प्रवीण (42) से हुई। प्रवीण ने जल्द ही यू-ट्यूब के लिए गाने की शूटिंग करने की बात कहकर उसे मुख्य किरदार निभाने का ऑफर दिया। आरोप है कि औपचारिकताएं पूरी करने के बहाने प्रवीण उसे होटल के कमरे में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed