फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The generator runs without stopping in the district

जिले में बिना रोकटोक चले जनरेटर

Thu, 15 Oct 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
The generator runs without stopping in the district
जिले में बिना रोकटोक चले जनरेटर
विज्ञापन

गुरुग्राम। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) दिल्ली-एनसीआर में लागू हो गया। पहले दिन इसका कोई असर जिले में देखने को नहीं मिला। शहर की हाईराइज सोसाइटी समेत निर्माण स्थल व शॉपिंग मॉल में जनरेटर से बिजली आपूर्ति की गई। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन न तो किसी को नोटिस दिया और न ही कोई कार्रवाई की गई। पहले दिन अधिकारियों ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की। अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण फैलाने वालों पर ईपीसीए के आदेशों के मुताबिक, जुर्माना तथा कार्य को बंद करवाना शामिल है। इसमें एफआईआर दर्ज करवाने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
जिले में करीब 10 सोसाइटी जनरेटर पर ही आश्रित हैं। करीब 120 सोसाइटी में बिजली बैकअप जनरेटर से दिया गया है। ग्रैप लागू होने के पहले दिन इन सोसाइटी में बिजली पहले की तरह आपूर्ति की गई। सोसाइटी में जनरेटर चलाए गए। सेक्टर-95 स्थित सिद्धार्था सोसाइटी निर्माण के बाद से ही इसमें जनरेटर से ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं, सेक्टर- 37सी, डी, सेक्टर-62 से 78, 80, 81 से 112 तक सभी में बिजली कटौती के दौरान जनरेटर से ही बिजली आपूर्ति की गई। वहीं, बिजली कटौती होने पर मॉल में बिजली देने के लिए जनरेटर चलाए गए। दुकानदारों ने भी जनरेटर के जरिए ही बिजली से जुड़े कार्य निपटाए।
विज्ञापन

उधर, सोसाइटी, मॉल में पर्याप्त बिजली देने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिजली निगम के अधिकारियों को पत्र लिख दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करना बिजली निगम का कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में 5 से 7 घंटे तक बिजली कट लगता है। इस दौरान जनरेटर चलाना पड़ता है। जनरेटर को बंद कर पाना असंभव है। अस्थायी कनेक्शन पर बिल्डर ने सोसाइटी निवासियों को बिजली दी है, जिसका खामियाजा अब लोग भुगत रहे हैं।
- प्रदीप राही, निवासी, रामप्रस्था सोसाइटी सेक्टर-37सी
बिल्डर ने आज तक बिजली निगम से कनेक्शन नहीं लिया है। सोसाइटी में बिजली जनरेटर से चल रही है। कार्रवाई के बाद यदि जनरेटर को बंद करा दिया जाता है तो लोगों को परेशानी होगी। पूरी सोसाइटी जनरेटर पर ही आश्रित है।

- राजीव भट्टाचार्या, निवासी सिद्धार्था सोसाइटी, सेक्टर-95
पहले दिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिजली निगम को सोसाइटी में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति देने के लिए लिखा गया है। जल्द ही अन्य विभागों के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
- कुलदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed