{"_id":"69ee181f259d9c8a2b0236c9","slug":"the-excitement-in-district-badminton-is-at-its-peak-players-showed-their-strength-on-the-second-day-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-86067-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला बैडमिंटन में रोमांच चरम पर, दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला बैडमिंटन में रोमांच चरम पर, दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
- कई मुकाबले तीन सेट तक पहुंचे, सभी आयु वर्गों में कड़ी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान अंडर-11 से अंडर-19 वर्ग तक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई मुकाबले तीन सेट तक पहुंचे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा नजर आया। अंडर-15 बालिका वर्ग में आहाना नेगी, वैष्णवी यादव, गोरांगी गुप्ता, अनन्या शुक्ला, नंदिनी आचार्य और आहना सैनी ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं बालक वर्ग में राघव गर्ग, वीराज सिंह, मुदिल सचदेवा, आदित सिंह और अर्जुन सिसिनवार ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में आकांक्षा कटारिया, दिविशा, समायरा खन्ना और जयदेव जांगड़ा ने जीत हासिल की। अंडर-19 वर्ग में सिया यादव, नक्शत्रा पंत, अथर्व यादव और आदित्य भारद्वाज ने शानदार खेल दिखाते हुए अगले चरण में प्रवेश किया। महिला एकल वर्ग में भी कड़े मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का आयोजन गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन कर रहा है। महासचिव एसके जटराना ने बताया कि आगे के मुकाबले और भी रोमांचक होंगे।