फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The elderly man who came to see the flat died after falling from the 12th floor

फ्लैट देखने आए बुजुर्ग की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत

Mon, 08 Nov 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The elderly man who came to see the flat died after falling from the 12th floor
सोहना। स्पोर्ट्स विला में फ्लैट देखने आए 70 वर्षीय बुजुर्ग की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है त्योहार पर बुजुर्ग अपने फ्लैट को देखने के लिए आए थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया और वह ऊपर से नीचे आ गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग दिल्ली के पटेल नगर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि दिल्ली निवासी सतीश लांबा के बेटों ने सोहना के समीप स्थित स्पोर्ट्स विला में एक फ्लैट खरीद रखा है, जहां पर सतीश लांबा अपने साथी के साथ फ्लैट को देखने के लिए आए थे। फ्लैट 12वीं मंजिल पर है। जब वह फ्लैट पर पहुंचे तो उन्हें प्यास लगी। उन्होंने अपने साथी से कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए कहा। साथी कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए वहां से नीचे गया। इसी दौरान सतीश को चक्कर आने लगा। उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और 12वीं मंजिल से नीचे आ गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सतीश लांबा पहले वाहन चलाते थे। इस मामले में जांच अधिकारी महावीर ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed