Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The ED seized land documents worth Rs 35 crore from Indrajeet Yadav's premises.

Gurugram News: ईडी ने इंद्रजीत यादव के ठिकाने से जब्त किए 35 करोड़ रुपये कीमत के जमीन के दस्तावेज

Sat, 03 Jan 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The ED seized land documents worth Rs 35 crore from Indrajeet Yadav's premises.
ईडी ने इंद्रजीत यादव के ठिकाने से जब्त किए 35 करोड़ रुपये कीमत के जमीन के दस्तावेज
विज्ञापन


-6.24 करोड़ रुपये की नकदी समेत 17.4 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जेम्स ट्यून्स म्यूजिक कंपनी के मालिक इंद्रजीत यादव और उनके सहयोगियों के दिल्ली ठिकानों पर ईडी ने 35 करोड़ रुपये कीमत के दस्तावेज बरामद किए है। इस दौरान ईडी ने 6.24 करोड़ रुपये की नकदी के साथ ही 17.4 करोड़ रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं। ईडी की रेड 30 दिसंबर से एक जनवरी तक चली । इस कार्रवाई के बाद इंद्रजीत यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें सिस्टम पर ही सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि प्रदेश में फाइनेंसर-गुंडा-पुलिस गठजोड़ का नेक्सेस बना है।



इससे पहले ईडी ने बीते 29 दिसंबर को बताया था कि इंद्रजीत यादव व सहयोगियों के ठिकानों से 17 लाख रुपए की नकदी व बैंक लॉकर समेत डिजिटल डिवाइस किए जब्त किए गए थे। लेकिन ईडी ने गत बुधवार को इस छापेमारी के बाद यह बरामदगी की है।
विज्ञापन


सर्च ऑपरेशन इंद्रजीत सिंह यादव से जुड़े लोगों व संस्थाओं के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चलाया जा रहा है। यह जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत दर्ज मामलों में की जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच इंद्रजीत सिंह यादव की अवैध उगाही, प्राइवेट फाइनेंसरों के जबरन लोन सेटलमेंट, हथियारों से धमकाने और ऐसी अवैध गतिविधियों से कमीशन कमाने के संबंध में शुरू की गई। इंद्रजीत सिंह यादव और उसके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज 15 मामले हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्ज है। इंद्रजीत का नाम राहुल फाजिलपुरिया पर गोली चलने के मामले में, रोहित शौकीन की हत्या के साथ ही अन्य मामलों में भी चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed