फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The driver who ran away with the businessman's Rs 19.50 lakh was arrested

कारोबारी के 19.50 लाख रुपये लेकर भागा चालक गिरफ्तार

Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The driver who ran away with the businessman's Rs 19.50 lakh was arrested
गुरुग्राम। कारोबारी का पैसों से भरा बैग लेकर फरार होने वाले चालक को उद्योग विहार थाना पुलिस ने रोहतक के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 15 लाख रुपये उसके घर से बरामद किए हैं। पानीपत के कारोबारी ने एक दिन पहले ही दस साल पुराने अपने ड्राइवर के खिलाफ 19.50 लाख रुपये लेकर फरार होने का मामला दर्ज कराया था। कारोबारी को यह पैसा उसके पार्टनर ने दिया था।
विज्ञापन

उद्योग विहार थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खाकर भर्ती होने का नाटक किया था। जांच के क्रम में जब पुलिस रोहतक के निजी अस्पताल में पहुंची तो वहां के डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर होने की बात कहते हुए डिस्चार्ज करने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो डॉक्टरों ने उसे तुरंत डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद आरोपी से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने घर में पैसे रखे होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसके पानीपत के इसराना स्थित घर से 15 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। उद्योग विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश यादव ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि पानीपत के मॉडल टाउन निवासी अनुभव गोयल की गुरुग्राम के उद्योग विहार में फैक्ट्री है। रविंद्र नामक आरोपी पिछले 10 साल से उनके ड्राइवर के तौर पर कार्यरत था। उसके साथ ही वह पिछले दिनों गुरुग्राम आए थे, जहां उनके पाटर्नर विकास गोयल ने उन्हें 20 लाख रुपये दिए थे। आरोपी 19.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed