फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The dream of a prosperous India will be realized only through rural development: Rao Inderjit Singh

ग्रामीण विकास से ही पूरा होगा समृद्ध भारत का सपना : राव इंद्रजीत सिंह

Sun, 27 Sep 2026 03:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
The dream of a prosperous India will be realized only through rural development: Rao Inderjit Singh
बिस्सर स्थित कामधेनु गोशाला के वार्षिक कार्यक्रम में शिरकत की
विज्ञापन

नंबर गेम - 51 लाख रुपये प्रदान किए

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को सोहना विधानसभा के गांव कोटा और बिस्सर में ग्रामीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने दोनों गांवों में विकास कार्यों के लिए कुल 51 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। राव इंद्रजीत ने कहा कि ग्रामीण विकास से ही समृद्ध भारत का सपना पूरा हो सकता है।

राव इंद्रजीत ने कोटा और बिस्सर गांवों को 21-21 लाख रुपये प्रदान किए। उन्होंने बिस्सर स्थित कामधेनु गोशाला के वार्षिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। यहां उन्होंने टीन शेड और कर्मचारियों के आवास का शुभारंभ किया, साथ ही पौधरोपण भी किया। गोशाला को उन्होंने अपनी सांसद निधि से 11 लाख रुपये की राशि दी। राव ने कहा कि उनका हमेशा ध्येय जनहित के अधिक से अधिक कार्य करना रहा है।
विज्ञापन


जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण
राव इंद्रजीत ने सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों से ग्रामीणों का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने गांव में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सरपंच सार्वजनिक समस्याएं लेकर उनसे मिल सकते हैं। राव ने समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed