फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women underwent check-ups at the camp.

Gurugram News: महिलाओं ने शिविर में कराई जांच

Sun, 27 Sep 2026 04:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Women underwent check-ups at the camp.
गुरुग्राम। विश्व हिंदू परिषद के श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर राजेंद्र पार्क में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन महिला जन सेवा समिति की ओर से किया गया, जिसमें अनमोल रतन फाउंडेशन का स्वास्थ्य जांच में सहयोग रहा। वहीं मेदांता फाउंडेशन की मेडिकल टीम ने महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग की। शिविर में महिलाओं में स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की समय पर पहचान को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान 27 महिलाओं की स्तन कैंसर की मैमोग्राफी और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की एलबीसी/पैप स्मीयर जांच की गई। मेडिकल जांच टीम में कुल नौ स्टाफ सदस्यों ने सेवाएं दीं। महिलाओं को नियमित खुद से स्वास्थ्य जांच करने और कैंसर की समय पर पहचान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिविर को सफल बनाने में रूपा पटेल, पुष्पा, डोली और मीरा देवी ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed