{"_id":"6ab8f9a589e6a03bb5075822","slug":"a-storm-water-drain-will-be-constructed-on-the-dividing-road-between-sector-17-and-18-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-102418-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-17\/18 के डिवाइडिंग रोड पर बरसाती नाले का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-17/18 के डिवाइडिंग रोड पर बरसाती नाले का होगा निर्माण
विज्ञापन
हाईवे के साथ एचएसआईआईडीसी के द्वारा बनवाया गया नाला। संवाद
काम अधूरा छोड़ने वाली एजेंसी को जीएमडीए ने किया ब्लैकलिस्ट
नंबर गेम - 2.8 किलोमीटर लंबे नाले का होना है निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-17/18 डिवाइडिंग रोड पर आरसीसी बॉक्स टाइप बरसाती नाले के निर्माण को सिरे चढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए नए सिरे से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है और जल्द ही निविदा जारी की जाएगी।
जीएमडीए ने करीब 2.8 किलोमीटर लंबे नाले के निर्माण के लिए पिछले वर्ष एक एजेंसी को काम सौंपा था। एजेंसी ने ओल्ड दिल्ली रोड पर कुछ कार्य करने के बाद काम बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद जीएमडीए ने बारिश के दौरान अधूरे कार्य को किसी तरह पूरा कराकर यातायात संचालन सुचारू रखने का प्रयास किया। काम अधूरा छोड़ने पर जीएमडीए ने संबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाने के साथ उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया। अब प्राधिकरण ने इस परियोजना को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए नए सिरे से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
पहले इस परियोजना पर करीब 14.80 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। योजना के तहत इफ्को चौक से अतुल कटारिया चौक तक 2.0 मीटर × 1.60 मीटर आकार की करीब 2.8 किलोमीटर लंबी ड्रेन का पुनर्निर्माण किया जाना है। सेक्टर-17/18 डिवाइडिंग रोड पर बना मौजूदा बरसाती नाला तीन दशक से अधिक पुराना है। पिछले कुछ वर्षों में इसकी स्थिति खराब हो गई है। इफ्को चौक के पास ड्रेन का एक हिस्सा धंस भी गया है। करीब 15 फीट गहरी इस ड्रेन के पुनर्निर्माण से इफ्को चौक से अतुल कटारिया चौक के बीच जलभराव की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ड्रेन का निर्माण किया जाना है। इसके लिए नए सिरे से एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है और जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। - विक्रम सिंह, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बरसाती नाले का काम शुरू
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) की सर्विस रोड के साथ हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक बरसाती नाले का निर्माण शुरू हो गया है। नाले के निर्माण के बाद इसके साथ सड़क बनाई जाएगी। जबकि, हाईवे की सर्विस रोड और एचएसआईआईडीसी की सड़क के साथ फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में जलभराव और यातायात की समस्या कम होने की उम्मीद है। एचएसआईआईडीसी के डिप्टी मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक करीब 1205 मीटर लंबे नाले का निर्माण शुरू हो गया है। नाले के साथ सड़क और फुटपाथ का निर्माण भी कराया जाएगा। परियोजना पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। हाईवे के साथ ड्रेन बनने से बारिश के पानी की निकासी बेहतर करने में मदद मिलेगी। वहीं, एनएच-48 पर सनबीम कंपनी के पास जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए बनाए जा रहे नए बरसाती नाले को बादशाहपुर ड्रेन से जोड़ा जाएगा। इससे बारिश का पानी सीधे मुख्य ड्रेनेज नेटवर्क तक पहुंच सकेगा और सड़क पर पानी जमा होने की समस्या कम होगी। राधा कृष्ण गार्डन के पास जीएमडीए की ओर से करीब 750 मीटर लंबे पक्के बरसाती नाले का निर्माण कराया गया है। ब्यूरो