फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The District Deputy Commissioner inspected the Bichhor-Neemka Parikrama Marg

Gurugram News: जिला उपायुक्त ने बिछोर-नीमका परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण

Tue, 26 May 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The District Deputy Commissioner inspected the Bichhor-Neemka Parikrama Marg
बृज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं से बातचीत करते जिला उपायुक्त अखिल पिलानी।
-अधिकारियों को मार्ग में पीने के पानी और ठहराव की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन


-लगाए जाएंगे दो जगह टेंट, पानी की व्यवस्था के लिए लगाए गए 20 पानी के टैंकर

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। बृज चौरासी कोस परिक्रमा यात्रा में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी स्वयं बिछोर और नीमका गांव पहुंचे तथा परिक्रमा मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया।

उपायुक्त ने नीमका गांव के स्कूल में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाओं और श्रद्धालुओं को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा में शामिल किसी भी श्रद्धालु को चिकित्सा सुविधा के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए। दरअसल, रविवार को प्रकाशित समाचार में बिछोर से नीमका गांव तक करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी और धूप से बचाव के पर्याप्त प्रबंध नहीं होने का मुद्दा उठाया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से गुजर रहे हैं, लेकिन लंबे रास्ते में न तो पर्याप्त पेयजल व्यवस्था थी और न ही आराम करने के लिए कोई छायादार स्थान उपलब्ध था।
विज्ञापन

समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और सोमवार को स्वयं उपायुक्त ने मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बिछोर और नीमका गांव के बीच पानी की समस्या को दूर करने के लिए करीब 20 पानी के टैंकर लगाए गए। इन टैंकरों के माध्यम से परिक्रमा यात्रियों को लगातार पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
जन स्वास्थ्य मंत्री से की थी शिकायत :
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से परिक्रमा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिन के समय तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई श्रद्धालु रास्ते में पानी की तलाश करते नजर आए। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री तक शिकायत पहुंचाई थी, जिसके बाद विभाग सक्रिय हुआ और पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए।
----------------
पंचायत विभाग कर रहा आराम के प्रबंध :

पंचायत विभाग की ओर से भी श्रद्धालुओं के आराम के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार बिछोर-नीमका मार्ग पर लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में दो टेंट लगाए जाएंगे। इनमें एक बड़ा और एक छोटा टेंट शामिल होगा। दोनों टेंट सड़क किनारे स्थापित किए जाएंगे ताकि परिक्रमा यात्रियों को धूप से राहत मिल सके और वे कुछ समय आराम कर सकें। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार तक दोनों टेंट लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

-------------
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है और प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मार्ग पर साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और बिजली आपूर्ति भी निर्बाध रखी जाए।
-अखिल पिलानी, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed