फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The death of an infected elderly person who took both doses

दोनों डोज ले चुके संक्रमित बुजुर्ग की मौत

Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The death of an infected elderly person who took both doses
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके संक्रमण ग्रस्त 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा सोमवार को ही संक्रमण के 2621 नए मामले सामने आए। हालांकि जिले में ऑमिक्रोन का कोई नया मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 67 वर्षीय बुजुर्ग की संक्रमण के कारण मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में अब 10160 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 10092 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा सोमवार को जिले में 933 लोग संक्रमण को हराकर स्वस्थ भी हुए। उन्होंने बताया कि नए वैरिएंट के प्रसार को ध्यान में रखते हुए जांच प्रक्रिया को तेज किया गया है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में 11865 लोगों के नमूने लिए गए जिसके बाद 2621 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। विभाग ने दावा किया है कि अब तक 45 लाख 21 हजार 194 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने नागरिकों से सतर्कता बरतने और कोविड के प्रति सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी
मरीजों की संख्या के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग अब आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए तैयारी करने में जुटा है लेकिन सीमित संसाधन और स्टाफ तैयारियों की रफ्तार को धीमा कर रहे हैं। दो दिन पहले ही नगर निगम की ऑक्सीजन कमेटी की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जिले के ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले प्लांटों का निरीक्षण किया था और उनको निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि विभाग दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट की जो स्थिति आई थी, ऐसी स्थिति न आए, इसके लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed