फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The corporation joined hands with councillors and RWA, will keep the city clean

Gurugram News: पार्षदों और आरडब्ल्यूए से निगम ने मिलाया हाथ, शहर रखेंगे साफ

Wed, 27 Aug 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The corporation joined hands with councillors and RWA, will keep the city clean
निगम आयुक्त ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पार्षदों और आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर अभियान चला रहा है। मंगलवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव के साथ मिलकर कई इलाकों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।



निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सेक्टर-5 में निगम पार्षद परमिन्द्र कटारिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में शिरकत की। उन्होंने अधिकारियों को पेड़ों की छंटाई, कचरे व मलबे को उठाने, सड़क व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पालम विहार रोड, चौमा, बजघेड़ा रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग व हीरो होंडा चौक सहित आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सेक्टर 10ए में चलाया सफाई अभियान



मंगलवार को जोन-1 क्षेत्र में संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार और निगम पार्षद महावीर यादव की मौजूदगी में सेक्टर-10ए के विभिन्न इलाकों में सफाई कार्य किया गया। इसमें मार्केट, राव तुलाराम पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाने के लिए काम किए गए। जोन-2 में संयुक्त आयुक्त विशाल कुमार और निगम पार्षद नरेश कटारिया ने सेक्टर-9ए में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। जोन-3 क्षेत्र के सेक्टर-5, रेलवे रोड और जोन-4 क्षेत्र में सेक्टर-14 मार्केट को साफ-सुथरा बनाने के लिए निगम पार्षद अनूप सिंह सहित निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और निवासियों ने संयुक्त प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट और सेकंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट से कचरा उठवाया जा रहा है। जो लोग मलबा, गंदगी फेंक रहे हैं उनके चालान काटने के साथ वाहन जब्त कर रहे हैं।
-प्रदीप दहिया, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed