फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The corporation is preparing 28 ponds to conserve water and prevent waterlogging.

Gurugram News: निगम जल संरक्षण और जलभराव रोकने को तैयार कर रहा 28 तालाब

Sun, 31 May 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The corporation is preparing 28 ponds to conserve water and prevent waterlogging.
गाद को साफ कर बारिश के पानी को भरने का इंतजाम किया गया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम ने इस बार जल संरक्षण व जलभराव रोकने को लेकर कवायद की है। नगर निगम की ओर से अलग-अलग चारों जोन के 28 तालाब की गाद को साफ कर बारिश के पानी को भरने का इंतजाम किया गया है। इंजीनियरिंग विंग की ओर से 20 जून तक इस काम को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस कार्य में स्थानीय पार्षद का भी सहयोग लिया जा रहा है।

नगर निगम इस बार जलभराव की रोकथाम के लिए शहर और आसपास के गांवों में पानी से भरे तालाबों को खाली करवा रहा है। इसके तहत भोंडसी, बालियावास और उल्लावास गांव के तालाबों को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन तालाबों को खाली करने के बाद इनकी आवश्यक मरम्मत और गाद निकालने का काम किया जाएगा, ताकि मानसून के दौरान इनमें बारिश का पानी भरा जा सके। निगम की तरफ से जलभराव की समस्या से प्रभावित होने वाली जगहों के पास कुल 28 तालाबों को इस योजना के लिए चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

इन चिन्हित जलभराव वाली जगहों से लेकर तालाबों तक विशेष पानी की लाइन बिछाई जाएगी, ताकि सड़कों पर जमा होने वाले पानी को सीधे तालाबों तक पहुंचाया जा सके। निगम की तरफ से पहली बार बारिश के पानी को बर्बाद होने से रोकने और जलभराव को टालने के लिए तालाबों में एकत्रित करने की योजना तैयार की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से जहां एक तरफ मुख्य सड़कों और सोसायटियों को डूबने से बचाया जा सकेगा, वहीं दूसरी तरफ शहर के गिरते भूजल स्तर में भी सुधार होगा। इन तालाबों की क्षमता बढ़ाने के लिए इनकी गहरी खुदाई और चहारदीवारी की मरम्मत का काम अगले कुछ दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बारिश के पानी को रोकने व जलभराव से बचने के लिए अलग-अलग जोन के 28 तालाबों को साफ किया जा रहा है। 20 जून से पहले इसे पूरा किया जाना है।
- विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed