फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The company accepted most of the demands of the beauticians providing home service.

कंपनी झुकी: होम सर्विस देने वाली ब्यूटीशियन की ज्यादातर मांगे मानीं

Thu, 14 Oct 2021 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The company accepted most of the demands of the beauticians providing home service.
गुरुग्राम। ब्यूटीपार्लर की होम सर्विस देने वाली अर्बन कंपनी द्वारा मांगें न मानने पर प्रदर्शन कर चुकीं ब्यूटीशियनों की अब कंपनी ने ज्यादातर मांगे मान ली हैं। कंपनी के सीईओ ने खुद ऑडियो जारी कर उन्हें संबोधित करते हुए इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, ब्यूटीशियन इस बात को लिखित में मांग रही हैं।
विज्ञापन

कंपनी द्वारा ज्यादा कमीशन काटे जाने, अधिक पेनाल्टी लगाने, ग्राहक को ज्यादा छूट देने व महंगे उत्पादों को इस्तेमाल करने सहित समस्याओें पर ब्यूटीशियन ने पालम विहार स्थित कंपनी के कार्यालय पर धरना दिया था। इसके बाद भी उनकी कोई मांग नहीं मानी जा रही थी। कंपनी के सीईओ अभिराज ने 18 मिनट का ऑडियो जारी कर ब्यूटीशियनों को बताया है कि उनकी ज्यादातर मांगे कंपनी ने मान ली हैं। इसे लेकर कंपनी की ब्यूटीशियनों में उत्साह है। लेकिन वह यह भी मांग कर रही हैं कि मांगों को मानने की बात उन्हें लिखित में दी जाए। ऐसा न होने पर वह 21 अक्तूबर को फिर से धरना देंगी।
विज्ञापन

यह मांगे मानीं:
सीईओ ने कहा है कि अब ब्यूटीशियनों से बड़ी बुकिंग पर 30 प्रतिशत की जगह 25 प्रतिशत ही कमीशन लिया जाएगा। वहीं वह ज्यादा आमदनी कर सकें, इसके लिए ग्राहकों पर बुकिंग का रेट बढ़ाया जाएगा। ब्यूटीशियन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पादों के दाम घटाए जाएंगे। अब प्रत्येक ब्यूटीशियन को महीने में एक बुकिंग कैंसिल करने का अधिकार होगा। इसके अलावा वह 12 घंटे पहले सूचना देकर दो बुकिंग और कैंसिल कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूटीशियन पर अब अधिकतम पेनाल्टी 1500 रुपये की लगाई जा सकेगी। वहीं, अगर ग्राहक की ओर से बुकिंग कैंसिल की गई है तो ग्राहक से मिलने वाली पेनाल्टी का शत प्रतिशत ब्यूटीशियन का ही होगा। निर्णय को लेकर कंपनी के लिए गुरुग्राम क्षेत्र में काम करने वाली ब्यूटीशियन सीमा, गुंजन, पूनम आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed