फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The cold was lessened by the bright sunshine

Gurugram News: तेज धूप निकलने से ठंड का असर हुआ कम

Sat, 07 Feb 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The cold was lessened by the bright sunshine
गुरुग्राम। शुक्रवार को सुबह से ही शहर में तेज धूप निकलने से लोगों को मार्च महीने का एहसास होने लगा। हालांकि सुबह और शाम की ठंड अब भी लोगों को हल्की कंपकंपी का अहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज धूप के कारण लोगों ने हल्के कपड़ों में बाहर नजर आए। सुबह की सैर पर निकले लोगों को ठंड का ज्यादा असर महसूस हुआ, जबकि शाम ढलते ही फिर से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन गर्म होने लगेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed