{"_id":"6939cbcd33da6f4984083c7c","slug":"the-cm-flying-squad-team-inspected-pataudi-and-helimundi-offices-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-74212-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीएम उड़नदस्ते की टीम ने पटौदी व हेलीमंडी कार्यालय का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीएम उड़नदस्ते की टीम ने पटौदी व हेलीमंडी कार्यालय का निरीक्षण किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। सीएम उड़नदस्ते ने जाटौली मंडी के पटौदी व हेलीमंडी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएम उड़नदस्ते की टीम ने दोनों पटौदी व हेलीमंडी परिषद कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। सीएम उड़नदस्ते की टीम पहले परिषद के पटौदी कार्यालय में पहुंची जहां तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान सीएम उड़नदस्ते ने 2025 में कितने नक्शे पास हुए हैं इसके रिकार्ड की जांच की। जांच के दौरान तीन नक्शे पास हुए सामने आए और 35 पर कागजों में कमी के चलते पास न करने की बात कही। अब उड़नदस्ता की टीम उन लोगों से पूछताछ करेगी, जिनके नक्शे पास नहीं हुए हैं।
वहीं, सीएम उड़नदस्ते ने परिषद कार्यालय में इस बारे में भी जानकारी जुटाई कि नगरपरिषद पटौदी जाटौली मंडी में करीब 12 वैध कॉलोनियां हैं लेकिन बिना नक्शा पास कराए बिल्डिंग बनाने वालों के 25 लोगों को नोटिस जारी किए हैं ये कितना संभव है इसकी भी उड़नदस्ता टीम जांच करेगी। इस मौके पर सीएम उड़नदस्ते टीम में इंस्पेक्टर धर्मबीर, एसआई सतबीर सिंह,हेड कांस्टेबल मनोज कुमार,कांस्टेबल सत्यवान व अन्य लोग टीम में मौजूद रहे।