{"_id":"6ab28bf39b38c968580d08ae","slug":"the-chariot-procession-of-lord-vaman-was-taken-out-in-farrukhnagar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101824-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्रुखनगर में वामन भगवान की रथ यात्रा निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्रुखनगर में वामन भगवान की रथ यात्रा निकली
विज्ञापन
फर्रुखनगर:-जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर फर्रुखनगर में वामन भगवान की भव्य रथ यात्रा का दृश्य
राधा-कृष्ण और महादेव की बारात बनी आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर फर्रुखनगर में वामन भगवान की भव्य रथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। रथ यात्रा की शुरुआत बाजार स्थित प्राचीन लाला लेखराज मंदिर से हुई। रथ यात्रा का शुभारंभ अग्रवाल सभा फर्रुखनगर के अध्यक्ष नरेश कुमार खंडेलवाल ने विधिवत आरती कर किया।
रथ यात्रा के आगे-आगे बैंड-बाजे की धुन पर राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी, महादेव की बारात और श्मशान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शर्बत, फ्रूट, कचौरी और कई तरह की ठंडाई पिलाकर सेवा की। यह भव्य रथ यात्रा लाला लेखराज मंदिर से शुरू होकर राजीव चौक, जैन मंदिर, गायत्री मंदिर, काला महादेव मंदिर, दिल्ली दरवाजे और बस स्टैंड से होते हुए अनाज मंडी पहुंची, जहां मेले का आयोजन किया गया। रथ यात्रा के दौरान पूरे बाजार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और जय श्री वामन भगवान के जयकारे गूंजते रहे।
इस दौरान अग्रवाल सभा के संरक्षक विजय कुमार गोयल, राहुल तायल, देविन्द्र गोयल, इंद्र सैनी, सतीस गर्ग, रोहताश गर्ग, निरंजन गोयल, विनोद कुमार अग्रवाल, हरिकिशन गोयल सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे।