फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The bottleneck is putting the journey on hold.

Gurugram News: बॉटल नेक से लगा रहा सफर पर ब्रेक

Sat, 18 Apr 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
The bottleneck is putting the journey on hold.
राजीव चौक से दिल्ली बॉर्डर तक रोजाना फंस रहे वाहन चालक, मिनटों का रास्ता तय करने में लग रहे घंटों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में संकरी सड़कें और प्रमुख चौराहों पर बने बॉटल नेक आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। खासतौर पर राजीव चौक, सुभाष चौक, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक और दिल्ली बॉर्डर के पास सड़कों की कम चौड़ाई के कारण रोजाना भारी जाम लग रहा है। आलम यह है कि सुबह और शाम के पीक आवर्स में 10 से 15 मिनट का रास्ता तय करने में वाहन चालकों को एक घंटे तक का समय लग रहा है।

शहर में सबसे ज्यादा परेशानी राजीव चौक पर देखने को मिल रही है। यहां दिल्ली-जयपुर हाईवे, सोहना रोड और पुरानी शहर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक एक साथ पहुंचता है। सड़क की चौड़ाई कम होने और वाहनों के दबाव अधिक होने से यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर और सर्विस रोड होने के बावजूद नीचे का ट्रैफिक पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह सुभाष चौक पर भी सोहना रोड, साउथ सिटी, सेक्टर-47 और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। यहां सड़क संकरी होने और कट ज्यादा होने के कारण वाहन धीमी गति से निकलते हैं। बारिश के दिन में यहां के हालात और भी खराब हो जाते हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक भी लंबे समय से जाम का बड़ा कारण बना हुआ है। यहां से मानेसर, पटौदी, रेवाड़ी और राजस्थान की ओर जाने वाले भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क के संकरे हिस्से और अव्यवस्थित कटों के कारण यहां अक्सर कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। दिल्ली बॉर्डर के पास सिरहौल और कापसहेड़ा की ओर जाने वाले रास्तों पर भी सड़कें कई जगह संकरी हैं। यहां हरियाणा और दिल्ली के बीच हजारों वाहन रोजाना आवाजाही करते हैं। ऑफिस टाइम में यहां की स्थिति बेहद खराब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------
जाम के कारण समय और ईंधन दोनों हो रहे बर्बाद
रोजाना राजीव चौक से होकर ऑफिस जाता हूं। सुबह के समय यहां इतना जाम रहता है कि आधे घंटे का सफर डेढ़ घंटे में पूरा होता है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब ट्रैफिक पुलिस भी वाहनों को नियंत्रित नहीं कर पाती। - नरेंद्र, नौकरीपेशा

सुभाष चौक पर शाम के समय हालात बहुत खराब हो जाते हैं। कई बार स्कूल से बच्चों को लाने में काफी देर हो जाती है। यहां सड़क चौड़ी होनी चाहिए और कट कम किए जाने चाहिए। - नीरज सिंह
दिल्ली बॉर्डर के पास हर रोज लंबा जाम लगता है। सिरहौल बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने में ही 40 से 50 मिनट लग जाते हैं। इससे यात्रियों के साथ-साथ हमारा भी समय और पेट्रोल दोनों खराब होते हैं। - शिवम

बिलासपुर चौक पर भारी वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा है। यहां सड़क संकरी होने के कारण ट्रक धीरे-धीरे निकलते हैं और पीछे लंबी लाइन लग जाती है। कई बार रात में भी जाम लगा रहता है। - सुनील कुमार
राजीव चौक और सुभाष चौक पर अगर ट्रैफिक सिग्नल और कटों को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जाए तो काफी राहत मिल सकती है। अभी लोग गलत दिशा से भी वाहन निकालते हैं, जिससे जाम और बढ़ता है। - आर्यन कुमार


दिल्ली बॉर्डर और राजीव चौक के आसपास जाम के कारण एक दिन में कई चक्कर कम लग पाते हैं। इससे कमाई पर असर पड़ता है। लोगों को भी समय पर पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। - प्रकाश

----------------------
शहर में जहां पर बॉटल नेक बन रहा है। वहां पर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए काम किया जा रहा है। जहां संभावना है वहां लेन को बढ़ाया जा रहा है। - प्रतीक गहलोत, डीसीपी ट्रैफिक , गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed