फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Adbar Tablighi gathering concludes with prayers for peace and harmony in the country

Gurugram News: देश में अमन और शांति की दुआ के साथ अड़बर तब्लीगी जलसे का समापन

Tue, 07 Apr 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Adbar Tablighi gathering concludes with prayers for peace and harmony in the country
जलसे के समापन के बाद सड़कों पर लगा जाम।
-धर्मगुरु मौलाना साद ने कराई सामूहिक दुआ, जलसे में देशभर के दस लाख लोग हुए शामिल
विज्ञापन

-लाखों लोगों की भीड़ के कारण लगा भीषण जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले के अड़बर गांव में 4 से 6 अप्रैल तक चले विशाल इस्लामिक तब्लीगी जलसे का सोमवार को शांतिपूर्ण समापन हो गया। समापन अवसर पर प्रसिद्ध धर्मगुरु मौलाना साद ने लाखों लोगों के साथ अमन, शांति और देश की खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ कराई। अपनी तकरीर में उन्होंने लोगों को आपसी भाईचारे, इंसानियत और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को ऐसा आचरण करना चाहिए जिससे समाज में प्रेम और देश की छवि मजबूत हो। दुआ समाप्त होते ही देश-विदेश से आए लाखों लोग अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होने लगे, जिसके चलते पूरे नूंह जिले में अभूतपूर्व भीड़ और यातायात दबाव देखने को मिला। जलसे के सफल आयोजन को लेकर पूरे जिले में चर्चाओं का माहौल रहा। लोगों ने इंतजामिया कमेटी द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की, वहीं सोशल मीडिया पर भी आयोजन से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो और पोस्ट पूरे दिन वायरल होती रहीं। आयोजकों के अनुसार इस तीन दिवसीय जलसे में देश और विदेश से करीब 10 लाख लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मौलाना मुहम्मद साद की दीनी तकरीर सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी, जिसने इस आयोजन को क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल कर दिया।
विज्ञापन

समापन के बाद हालात बिगड़े :
हालांकि जलसे के समापन के बाद सोमवार सुबह जिले में हालात अचानक बिगड़ गए। लाखों लोगों के एक साथ लौटने से नूंह शहर और आसपास का पूरा इलाका जाम की चपेट में आ गया। सुबह करीब 9 बजे से ही जिले के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। एनएच-248 दिल्ली-अलवर रोड, नूंह-तावडू रोड, नूंह-होडल रोड, नूंह-हथीन रोड और नूंह-पलवल रोड सहित शहर की अंदरूनी सड़कों और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर यातायात लगभग ठप हो गया। कई जगह वाहन रेंगते नजर आए, जबकि कुछ स्थानों पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
गाड़ियों को धक्का लगाने पर मजबूर हुए लोग :
जाम इतना भीषण था कि कई वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों को धक्का लगाकर आगे बढ़ाना पड़ा। बड़ी संख्या में लोग अपनी गाड़ियां बीच रास्ते में छोड़कर पैदल निकलते दिखाई दिए। कुछ लोग खेतों, कच्चे रास्तों और गांवों के अंदरूनी मार्गों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास करते नजर आए। यह दृश्य पूरे इलाके में अव्यवस्था की गंभीर तस्वीर पेश कर रहा था। बाहर से आए लोगों के लिए यह स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि उन्हें स्थानीय रास्तों की पर्याप्त जानकारी नहीं थी।
--------------
संचार सेवाओं पर भी पड़ा असर :

भीषण भीड़ का असर संचार सेवाओं पर भी पड़ा। लाखों लोगों की एक साथ मौजूदगी के कारण मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह चरमरा गया। कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं लगभग ठप हो जाने से लोग अपने परिजनों और साथियों से संपर्क नहीं कर सके। इससे कई स्थानों पर अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बन गया।
--------------
जाम नियंत्रित करने में जुटे रहे ट्रैफिक कर्मी :

जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार हालात को संभालने में जुटी रहीं। जगह-जगह पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करते दिखाई दिए, जबकि स्थानीय लोगों ने भी सहयोग कर व्यवस्था सामान्य बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रशासन की सूझबूझ और स्थानीय लोगों के सहयोग से कुछ मार्गों पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य होने लगा, लेकिन भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि कई घंटों तक समस्या बनी रही।

---------------
लोग बोले, प्लानिंग की रही कमी :

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतने बड़े आयोजन के बाद बेहतर ट्रैफिक प्लानिंग और मोबाइल नेटवर्क प्रबंधन की जरूरत थी, जिसकी कमी साफ नजर आई। उनका मानना है कि भविष्य में इस तरह के बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग जोन और संचार सेवाओं की विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed