फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused who went out to sell the stolen bike was caught.

Gurugram News: चोरी की बाइक को बेचने निकले आरोपी को पकड़ा

Fri, 17 Oct 2025 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 17 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The accused who went out to sell the stolen bike was caught.
नूंह। दिल्ली से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नूंह सदर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस ने मोटर साइकिलों की चेकिंग के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन नूंह के सामने नाकाबंदी की हुई थी। एक व्यक्ति बाइक से आता दिखा। पुलिस को देखकर वह वापिस जाने लगा। पुलिस ने उसे काबू किया और पूछताछ की। उसने अपना नाम नगीना निवासी हालाबाद साहून का बास गुमट बिहारी नासिर खान पुत्र अली मोहम्मद बताया। नासिर खान ने बताया कि करीब ढाई तीन साल पहले बाइक दिल्ली से चोरी करके लाया था। इसे बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने ऑनलाइन जांच की तो मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी होनी पाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed