फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused who supplied ganja by booking Rapido ride has been arrested

Gurugram News: रैपिडो राइड बुक करके गांजा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The accused who supplied ganja by booking Rapido ride has been arrested
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना की पुलिस ने रैपिडो राइड बुक करके गांजा सप्लाई करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से गुरुग्राम के लिए रैपिडो राइड बुक कराकर गांजा सप्लाई करने निकला था।
पुलिस ने आरोपी से 3 किलो 486 ग्राम गांजा बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पालम विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बाइक पर गांजा सप्लाई करने के लिए निकला है। पुलिस टीम ने दिल्ली-बिजवासन रोड पर एक बाइक रोकी, तो बाइक पर पीछे बैठा युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिमकर्मियों ने युवक को दबोच लिया। वहीं, बाइक चालक ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक को रैपिडो राइड के जरिए उक्त युवक ने बुक कराई है। पुलिस ने बाइक पर पीछे बैठे युवक के बैग की तलाशी ली तो उसमें पुलिस ने 3 किलो 486 ग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी इंद्रकुमार साहनी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली के भरथल गांव में किराए पर रहता है। बाइक चला रहे युवक उत्तर प्रदेश के शिवम राघव ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 में किराए पर रहता है। इंद्रकुमार ने रैपिडो के जरिए उसकी बाइक को दिल्ली के भरथल गांव से गुरुग्राम के सेक्टर-12 के लिए बुक कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध गांजा सप्लाई करता एक गिरफ्तार
मानेसर थाना पुलिस ने गांव नाहरपुर में अवैध गांजा सप्लाई करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 886 ग्राम गांजा बरामद करके संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के खगड़िया निवासी मुकेश के रूप में हुई। आरोपी गुरुग्राम के गांव नाहरपुर में किराए पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article