{"_id":"67742fc72694880b6906967f","slug":"the-accused-who-demanded-extortion-from-the-businessman-confessed-to-the-crime-reached-jail-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-47442-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले आरोपियों ने कबूला जुर्म, पहुंचे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले आरोपियों ने कबूला जुर्म, पहुंचे जेल
विज्ञापन
पांच लाख रुपये की रकम कर ली थी वसूल, मांगे थे 50 लाख रुपये, क्लब के सामने हुई घटना का भी दिया था हवाला
कारोबारी से रोहित गोदारा का गुर्गा बताकर 50 लाख रुपये की मांगी थी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सीआईए फर्रुखनगर की टीम ने मंगलवार को आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में रहने वाले ब्रॉडबैंड कारोबारी से रोहित गोदारा का गुर्गा बताकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 16/17 दिसंबर को उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। वहीं, फिरौती नहीं देने पर उसको व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में फर्रुखनगर क्राइम ब्रांच के प्रभारी एसआई मनोज कुमार की टीम ने तीन आरोपियों को खेड़ला टी प्वाइंट सोहना, गुरुग्राम से काबू किया। आरोपियों की पहचान रवि निवासी लोहटकी, गुरुग्राम, मोहित कुमार निवासी गांव बाली जिला बागपत (उत्तर-प्रदेश) व अमित निवासी गांव मितली जिला बागपत (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई थी।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रवि का शिकायतकर्ता के साथ उठना बैठना था। इस दौरान आरोपी रवि को लगा कि शिकायतकर्ता के पास काफी रुपये हैं। इसके बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।