फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused in the case of assault on an electricity employee is out of police custody

Gurugram News: बिजली कर्मचारी से मारपीट मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Sat, 28 Jun 2025 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The accused in the case of assault on an electricity employee is out of police custody
धुलावट में फॉल्ट ठीक करने गए बिजली कर्मचारी पर 24 जून को हुआ था जानलेवा हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। जिले के धुलावट गांव में 24 जून मंगलवार शाम को फॉल्ट ठीक करने पहुंचे बिजली निगम कर्मचारियों के साथ गाली गलौज मारपीट और जानलेवा हमले करने का मामला सामने आया था। इसमें पुलिस ने बाप बेटों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जो अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। घटना में सहायक लाइनमैन हुसैन दीन गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया था। फिलहाल अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई है।


तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट मामले में आरोपियों के ठिकाने पर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है, लेकिन जल्द उन्हें दबोच लिया जाएगा। वहीं इस घटना से आक्रोशित एएचपीसी वर्कर यूनियन के यूनिट प्रधान सोहना विजयपाल, सब यूनिट प्रधान लालसिंह, सचिव मोहम्मद हासिम व एचएसईबी के सोहना यूनिट सचिव राजेश यादव, सब यूनिट प्रधान महमूद सहित यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed