फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Thar driver doing stunts arrested

Gurugram News: स्टंटबाजी करने वाला थार चालक गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2024 02:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Thar driver doing stunts arrested
सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए किया स्टंट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए स्टंटबाजी करने वाले थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काले रंग की थार में सवार होकर एक अन्य काले रंग की स्कॉर्पियो के साथ बीच सड़क पर स्टंटबाजी कर रहा था। पुलिस ने थार को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है।


पुलिस प्रवक्ता संदीप के मुताबिक गुरुग्राम के बादशाहपुर के चिनार ढाबे के नजदीक सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुई। जिसमें एक थार और एक स्कॉर्पियो चालक सड़क के बीच गोल गोल घुमा कर स्टंट करके अपनी तथा दूसरों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। पुलिस के संज्ञान में आते ही बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान बादशाहपुर के हरीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने थार को भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed