फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Thak-thak gang targeted the national player of shooting

ठक-ठक गिरोह ने शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी को बनाया निशाना

Wed, 12 Jan 2022 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thak-thak gang targeted the national player of shooting
गुरुग्राम। कार में बैठकर मोबाइल कवर लगवाने गए दोस्त का इंतजार कर रहे पिस्टल शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी को नोट गिरे होने की बात कह कर ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया। युवक जब नीचे गिरे नोट को उठाने लगा उसी दौरान कार का पिछला दरवाजा खोल बदमाशों ने दो बैग उड़ा लिए। सिटी थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी व ठगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू अमनपुरा कालोनी के रहने वाले विनय राठी ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह सोमवार दोपहर को अपने दोस्त सागर व उसकी बहन मेघा के साथ भोंड़सी से पिस्टल शूटिंग का अभ्यास करके वापस आ रहे थे। उसी समय सागर को अपने मोबाइल में कवर लगवाना था जिसे देखने के लिए वह भार्गव पैलेस के पास उतर गया। उसके साथ उसकी बहन भी चली गई। वह कार किनारे खड़ी कर ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था। इस दौरान एक लड़का आया जिसने कार को नॉक किया और कहा कि आपके पैसे गिरे हैं। इसके बाद वह नीचे उतर कर देखने लगा तो पता चला कि दस-दस के छह-सात नोट कुछ दूरी पर गिरे थे। वह उसे उठाने में लग गया। इसी दौरान किसी ने पीछे से उसकी कार का गेट खोल कर दो बैग गायब कर दिए। वापस आ कर उसने देेखा तो उसमें में रखा बैग गायब थे। बैग में दो एयर पिस्टल, एक शूटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाला चश्मा था। एयर पिस्टल की कीमत करीब 3,20,000 रुपये व चश्मे की कीमत 50 हजार रुपये है। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस आस-पास लगे कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

गोल्ड मेडलिस्ट हैं खिलाड़ी
कार में ठगी का शिकार होने वाले नेशनल खिलाड़ी विनय राठी साढ़े तीन साल से पिस्टल शूटिंग से जुड़े हैं। उनके साथी सागर भी पांच साल से जुड़े हैं। दोनों की एयर पिस्टल बैग में थी। दोनों खिलाड़ी नेशनल खेलने के साथ गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। सागर की बहन मेघा छह माह से अभ्यास कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार से पांच की संख्या में चलता है गिरोह
पुलिस की ओर से छानबीन के दौरान पता चला कि यह ठक-ठक गिरोह के लोग हैं जो चार से पांच की संख्या में चलते हैं। एक व्यक्ति नोट गिराता है तो दूसरा व्यक्ति कार चालक को नोट गिरे होने का लालच देकर उलझाता है जबकि अन्य लोग घात लगा कर आस-पास खड़े होते हैं । जो वारदात को अंजाम देकर गायब हो जाते हैं। पुलिस को पता चला चला है कि इस तरह का गिरोह साउथ के साथ -साथ दिल्ली की एक कालोनी के रहने वाले हैं। वारदात केेे बाद वह कुछ दिन के लिए उस क्षेत्र छोड़ देते हैं।
किसी लालच में न आएं
कमिश्नरी की पुलिस ने इस गिरोह के बदमाशों से बचने के लिए लोगों को किसी तरह के लालच में न आने की अपील की है। अगर कोई वारदात का शिकार हो जाता है तो आस-पास खड़े संदिग्ध की पहचान कर पुलिस की मदद करे।
एक माह में हो चुकी हैं तीन वारदात
पुलिस के अनुसार तीन साल पहले इस गिरोह के लोगों को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वारदात कम हुई थी। दिसंबर माह में सेक्टर 40 थाना, सिटी व सेक्टर 56 की मार्केट में इस तरह की वारदात हो चुकी है।

मामले की जांच के लिए अपराध शाखा की टीम को भी लगाया गया है। आस-पास लगे कैमरे की फुटेज लेने के साथ वहां का डंप उठाया गया है। जांच जारी है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
-प्रीतपाल संगवान, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed