फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tender will be released after discussion with councilors on disposal of garbage in Bandhwadi

बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण पर पार्षदों से चर्चा के बाद होगा टेंडर

Thu, 18 Mar 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tender will be released after discussion with councilors on disposal of garbage in Bandhwadi
गुरुग्राम। बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम सभी पार्षदों से पहले विस्तृत सुझाव लेगा और उसके बाद ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। यह निर्णय बृहस्पतिवार को नगर निगम के सदन की बैठक में लिया गया। वही, भवन अधिनियमों पर कार्रवाई के लिए 5 अधिकारियों एवं 5 निगम पार्षदों की कमेटी का गठन किया जाएगा, जिस पर 15 दिन में कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट लगाने की समयसीमा निर्धारित की जाएगी और व्यापार सदन में कार्यालय भवन का निर्माण शुरू होने के बाद शेष बचे एससीओ, बूथ व केयोस्क आदि की नीलामी कराई जाएगी। वहीं, नए वित्त वर्ष में पानी के बिलों को लेकर आने वाली समस्या के समाधान के लिए वार्ड वार शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। मैरिज पैलेस के नियमितीकरण पॉलिसी को फिर से शुरू करवाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मेयर व निगमायुक्त के बयान
नगर निगम गुरूग्राम के सदन की सामान्य बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के प्रस्तावित बजट को कुछ सुझावों एवं त्रुटियों में सुधार करने के बाद पास कर दिया गया है। अब इसे सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके साथ ही कई अहम मुद्दों पर सदन की चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मधु आजाद, मेयर
सदन में सेल ऑफ मीट लाईसेंस फीस में बढ़ोतरी करने के साथ ही अवैध रूप से मीट की बिक्री करने वालों पर लगाए जाने वाली चालान की राशि को बढ़ाया गया है। 3 बार चालान होने के बाद संबंधित मीट शॉप को सील किया जाएगा। स्ट्रीट वेंडिंग एजेंसियों से राशि की वसूली की जाएगी। एजेंसियों द्वारा नगर निगम में पैसा जमा न करवाने की स्थिति में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इस मामले में चल रही जांच में किसी भी अधिकारी के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सरकार से कार्रवाई की अनशंसा की जाएगी।
- विनय प्रताप सिंह, आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed