फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tender for 200 more vehicles to collect garbage from door to door

Gurugram News: घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 200 गाड़ियों का और होगा टेंडर

Thu, 15 Jan 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Tender for 200 more vehicles to collect garbage from door to door
नई एजेंसी के काम मिलने से काम पटरी पर आने में लगेगा समय, चार जोन में की गई यह व्यस्था
विज्ञापन

400 गड़ियां लगी हुई हैं चार जोन में
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से चारों जोन में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था अभी पटरी पर आने में समय लगेगा। चारों जोन में पिछले कई महीने से शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावित थी। नई व्यवस्था के तहत चारों जोन में 9.59 करोड़ का टेंडर आवंटित किया गया है। इसमें लगी 400 गाड़ियों से हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। नगर निगम ने हर जोन में 50 गाड़ियां बढ़ाने का फैसला किया है। फरवरी में घर-घर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या 600 हो जाएगी।


जून 2025 से इसी तरह के टेंडर लग रहे हैं। अब दूसरी बार छह माह की अवधि के टेंडर लगाकर एजेंसियों को काम सौंपा गया है। छोटी एजेंसियां काम करने में सक्षम नहीं है और न इनके पास पूरे संसाधन हैं। हालांकि, निगम ने 315 करोड़ रुपये के स्थायी टेंडर की तैयारी की है और इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी मुख्यालय से मांगी गई है। मंजूरी मिलने के बाद नया टेंडर जारी किया जाएगा, लेकिन तब तक शहर की सफाई व्यवस्था एक चार फिर अस्थायी भरोसे पर टिकी रहेगी।
विज्ञापन


कुछ प्वाइंट पर आ रही है परेशानी
नगर निगम की कई कॉलोनी में पुरानी गाड़ी से अभी भी कूड़ा उठाया जा रहा है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नई एजेंसी में नहीं मर्ज हो रही है। कारण गाड़ी चालक को एजेंसी के हिसाब से चलना होगा। केंद्र सरकार की नमस्ते योजना का हवाला देकर ऐसे लोग अभी भी डटे हुए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ऐसी कालोनी में भी कूड़ा उठान की व्यवस्था तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जोन में की गई यह व्यवस्था..
: जोन-एक: बीआर एड कंपनी को 115 वाहनों के साथ जिम्मेदारी दी गई है, जिस पर छह माह में करीब 3.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
: जोन-2: आर्मी डेकोरेटर्स 101 वाहनों से कूड़ा उठाएगी और इस पर लगभग 2.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
: जोन-3: क्लासिक मैनपावर एंड कंस्ट्रक्शन सर्विसेज 86 वाहनों के साथ काम करेगी, जिस पर 1.81 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आएगा।
: जोन-4: बालाजी मैनपावर सर्विसेज, फरीदाबाद को 98 वाहनों के साथ ठेका दिया गया है, जिसकी लागत करीब 2.07 करोड रुपये है।
इसे भी जाने..

: 1,200 टन कूड़ा शहर से प्रतिदिन निकलता है।
: 900 से 1,000 टन कूड़ा फरीदाबाद से रोजाना बंधवाड़ी पहुंच रहा है।

: सफाई व्यवस्था और बिगड़ रही है। सूखा और गीला कूड़ा अलग करने की व्यवस्था नहीं होने से सारा मिश्रित कूड़ा सीधे बंधवाड़ी लैंडफिल पहुंच रहा है। व

--------------
चारों जोन के लिए अलग-अलग एजेंसी को काम सौंपा गया है। यह अस्थायी व्यवस्था है। स्थायी टेंडर की प्रशासनिक मंजूरी मुख्यालय से मांगी गई है। मंजूरी मिलने के बाद नया टेंडर लगाया जाएगा। घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 200 और वाहन लगाए जाएंगे। - रवीन्द्र यादव अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed