{"_id":"68641fa6c2aee19e660720a6","slug":"tenant-accused-of-stealing-jewelry-and-rs-1-lakh-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61278-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किरायेदार पर गहने व एक लाख रुपये चोरी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किरायेदार पर गहने व एक लाख रुपये चोरी करने का आरोप
विज्ञापन
- पीड़ित ने जानकार के कहने पर दंपती को किराये पर दिया था कमरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी थाना क्षेत्र के देवलावास गांव में किराये पर रहने वाले दंपती ने संदूक का ताला तोड़कर आभूषण और करीब एक लाख रुपये चोरी कर लिए। मकान मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
देवलावास गांव निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के पुराने मकान में चार कमरे हैं। उन्होंने करीब डेढ़ माह पहले पुराने घर में सोनू ठेकेदार के कहने पर उत्तर प्रदेश के संभल निवासी अमृतपाल और उसकी पत्नी मुन्नी को एक कमरा किराये पर दिया था। 28 जून की सुबह करीब नौ बजे घर पर जाकर देखा तो एक कमरे का ताला टूटा मिला।
वहीं, दूसरे कमरे में रहने वाले किरायेदार दंपती गायब थे। कमरे में रखी उनकी मां की संदूक से सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां आदि आभूषण और करीब एक लाख रुपये गायब मिले। विजय कुमार का आरोप है कि अमृतपाल और उसकी पत्नी ने कमरे व संदूक का ताला तोड़कर चोरी की है। जांच अधिकारी तरुण ने बताया कि दंपती की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। उनकी गिरफ्तारी होने के बाद ही चोरी की वारदात के बारे में खुलासा हो सकेगा।