फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Temperature likely to reach 43 degrees in Millennium City

Gurugram News: मिलेनियम सिटी में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Wed, 13 May 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Temperature likely to reach 43 degrees in Millennium City
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हुई बारिश के बावजूद तापमान में कोई खास गिरावट नहीं देखी जा रही है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यह मई माह का अब तक का सबसे अधिक तापमान है और आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।




बुधवार सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे, लेकिन जैसे ही दोपहर हुई तेज धूप निकल आई, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और आम जनजीवन प्रभावित हुआ। जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह जारी की है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण शाम के समय भी उमस और लू का असर महसूस किया जा रहा है। विशेषज्ञों ने नागरिकों को पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed